जमशेदपुर, मार्च 3 -- आनंद मार्ग ने डायन कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले स्वर्गीय प्रेमचंद की पुण्य स्मृति में एमजीएम ब्लड बैंक में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। स्वर्गीय प्रेमचंद को आनंद मार्ग की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से रक्तदान करने वालों के बीच 50 पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञानरंजन श्रीवास्तव, राकेश कुमार एवं अन्य लोगों ने पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आनंद मार्ग के सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं, वे सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं। कारण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.