संभल, अप्रैल 2 -- शहर के एमजीएम पीजी कॉलेज में छात्राओं के दस्तावेजों के रख-रखाव में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कॉलेज में जमा कराई गई एक छात्रा के आधार कार्ड की फोटोकॉपी का इस्तेमाल रद्दी कागज की तरह करते हुए उसके पीछे 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। फोटोकॉपी के दूसरी ओर छात्रा के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर अंकित होने के कारण उसकी निजी जानकारी सार्वजनिक होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। कॉलेज में चल रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के दौरान डॉ. रीतू भटनागर द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया था। इस नोट के दूसरी तरफ बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का आधार कार्ड अंकित था। प्रथम दृष्टया यह मामला दस्तावेजों के प्रबंधन में हुई मानवीय भूल का नजर आ रहा है, जिसमें रद्दी कागज समझकर छात्रा के संवेदनशील दस्तावेज का इस्तेमाल कर लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.