जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- एमजीएम अस्पताल छत हादसा मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के ढाई महीने बाद भी जिला प्रशासन ने आयोग को अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी है। यह जानकारी स्वयं आयोग ने सौरभ विष्णु के सूचना के अधिकार आवेदन के उत्तर में दी है। 3 मई, 2025 को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छत गिरने से डेविड जॉनसन, लुकास साइमन तिर्की, श्रीचंद तांती एवं रेणुका देवी की मौत हो गई थी।

परिवारों की चिंता सौरभ विष्णु की शिकायत पर आयोग ने 10 जुलाई, 2026 को उपायुक्त को निर्देश दिया था कि शिकायतकर्ता को साथ लेकर जांच करें, और की गई कार्रवाई से अवगत कराएं और चार सप्ताह के भीतर आयोग को रिपोर्ट सौंपें। दूसरी ओर, आयोग ने 23 सितंबर, 2026 के अपने उत्तर में लिखा है कि उसके अभिलेख के अनुसार संबंधित प्राधिकारी से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

न्याय क...