एमजीएम कॉलेज के छात्रों के चेहरे से बनेगा बायोमेट्रिक अटेंडेंस
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- एमजीएम के दो इंटर्न डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन सतर्क हो गया है। छात्रों और जूनियर डॉक्टरों की निगरानी के लिए कॉलेज में हाईटेक व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन छात्रों की उपस्थिति के लिए जल्द ही फेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू करेगा। छात्रों को कक्षा में प्रवेश और कॉलेज परिसर से बाहर निकलते समय फेस बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे छात्रों के कॉलेज आने-जाने के समय की निगरानी करना आसान होगा。 यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक नहीं बनने पर जिले के शिक्षकों की हाजिरी ओटीपी से दर्ज होगीनए सिस्टम की विशेषताएँ मालूम हो कि एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार भी फेस बायोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाना है। इसी के अनुरूप प्रबंधन नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.