संभल, मार्च 30 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सोमवार को एमजीएम कालेज में सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस अवसर पर लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा। महाविद्यालय में कुल 1966 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। जिनमें से करीब 1800 छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कॉलेज स्तर पर 40-45 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है। जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। कई छात्र-छात्राएं आर्थिक अभाव के कारण आगे की शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.