एमजीएम के लिए 92 लाख रुपये के सामान खरीदे जाएंगे
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में 92 लाख रुपये के सामानों की खरीदारी को शुक्रवार को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई। यह स्वीकृति उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने की। इस दौरान आयुक्त, एमजीएम के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, अधीक्षक डॉ. बलराम झा आदि उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुरक्षण योजना के तहत एमजीएम के विभिन्न विभागों के लिए सामानों की खरीद की जानी है। इसमें नेत्र विभाग, ईएनटी, सेंट्रल पैथोलॉजी सहित अन्य विभागों के सामान शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.