चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में लगभग पांच महीने से ब्लड की कमी है। पांच थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने के बाद से ब्लड बैंक में स्टॉक रखना बंद कर दिया गया है। यहां जो भी रक्त संग्रह किया जाता है, उसे पहले जमशेदपुर एमजीएम भेजा जाता है। वहां से जांच होने के बाद ब्लड आता है। वही ब्लड मरीजों को चढ़ाया जाता है। इमरजेंसी में कोई भी अपने मरीज के लिए ब्लड देता है, तो उस ब्लड को पहले जांच के लिए जमशेदपुर भेजना पड़ता है। इस कारण इमरजेंसी में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। ब्लड के लिए मरीजों को रेफर करा कर जमशेदपुर ले जाना पड़ता है। इससे गरीब मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी बात है कि चाईबासा ब्लड बैंक के लाइसेंस का भी पिछले कई वर्षों से अब तक रिन्युअल नहीं हो पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.