बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ में गुरूवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट कुणाल गौतम व प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट कुणाल गौतम ने छात्रों को सफलता का मंत्र बताया। उन्होंने कहा शिक्षकों का मार्गदर्शन जीवनभर साथ रहता है। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही करियर के विकल्प का चयन करना चाहिए। सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, त्वरित निर्णय क्षमता व कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अपनी यात्रा को सरल, विनम्र और प्रेरक शब्दों में साझा किया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा स्कूल के बैच 2017-2018 के पूर्व छात...