जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज की दो वर्षों से बंद लाइब्रेरी अब फिर से शुरू हो गई है और छात्रों को पढ़ाई के लिए किताबें दी जा रही हैं। इससे छात्र सालाना हजारों रुपए की किताबें खरीदने से बच रहे हैं और बेहतर पढ़ाई कर भविष्य में एक सक्षम डॉक्टर बनने की राह में मदद पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी संचालन के लिए बनाए गए कोहा एप का सब्सक्रिप्शन खत्म होने के कारण छात्रों को किताबें ऑनलाइन इश्यू नहीं हो पा रही थीं। इसे लेकर 2 जून 2025 से आपके प्रिय हिन्दुस्तान ने 'खत्म करो इंतजार' अभियान चलाया। 10 जून तक लगातार इस इस समस्या को उजागर किया और अधिकारियों को हस्तक्षेप के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुख्यालय से अनुमति मिल गई और टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। जैप आईटी के हस्ताक्षर होने से पहले ही पदाधिकारी का तबादल हो गया। लंबे समय तक पद ख...