एमजीएम के उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी बने चाईबासा के सिविल सर्जन
जमशेदपुर, मार्च 26 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक और सरायकेला-खरसावां के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार मांझी को पश्चिमी सिंहभूम जिले का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में डॉ. स्वाति कुमारी को पूर्वी सिंहभूम स्थित सदर अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। दोनों डॉक्टरों को पहले प्रतीक्षारत सूची में रखा गया था। डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि वे गुरुवार को चाईबासा में अपना कार्यभार संभालेंगे। एमजीएम अस्पताल में उन्होंने हाल ही में पूर्ण रूप से कार्य संभाला था। अब इस पद को फिलहाल अधीक्षक डॉ. बलराम झा अतिरिक्त प्रभार में देखेंगे, जब तक नया उपाधीक्षक नियुक्त नहीं हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.