बोकारो, जुलाई 20 -- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल की कला अकादमी में प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज की प्रायोगिक परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में गायन, वादन एवं नृत्य विषयों के कुल 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने बताया कि वर्ष 2025 में स्थापित एमजीएम कला अकादमी में संगीत, नृत्य और कला की नियमित शिक्षा दी जाती है। यहां विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि अन्य इच्छुक अभ्यर्थी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रभाकर (स्नातक समकक्ष) तक की डिग्री हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत शिक्षा के क्षेत्र में संगीत शिक्षक, संगीतकार, ध्वनि अभियंता और स्वतंत्र कलाकार के रूप में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष गीत-संगीत की परीक्षाएं केंद्र अधीक्षक फादर डॉ. जोशी वर्गीस, बाह्य परीक्...