एमजीएम और सदर अस्पताल में बढ़ेगे डॉक्टर और जांच यंत्र
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- एमजीएम अस्पताल में चिकित्सा सुविधा व कॉलेज में पीजी की सीट बढ़ाने समेत अन्य कई मुद्दों पर गुरुवार को राज्य के अपर स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। अपर स्वास्थ्य सचिव ने ई रजिस्ट्रेशन को बढ़ाकर सौ प्रतिशत करने पर जोर दिया। अभी अस्पताल में 80 प्रतिशत मरीज का ई रजिस्ट्रेशन होता है। पीजी में सीट बढ़ाने के लिए सभी तरह की तैयारी करने का आदेश दिया। अभी एमजीएम में पीजी की 51 सीटें हैं, लेकिन अभी और 48 सीट बढ़ाने की योजना है। समीक्षा के दौरान अपर सचिव ने अस्पताल की जरूरत के अनुसार, जांच यंत्र व डॉक्टर बढ़ाने का प्रस्ताव भी मांगा। इसके अलावा स्पेशलिस्ट डॉक्टर से मरीजों की मिली रही सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने ब्लड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.