जमशेदपुर, फरवरी 26 -- साइनेप्स स्पोर्ट्स वीक के दूसरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें रीले रेस, वुमेन फ्रेंडली क्रिकेट मैच, पुरुष क्रिकेट, मेहंदी, फुटबॉल और फेस पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। शाम में एमजीएम गॉट टैलेंट का आयोजन भी किया गया। पुरुष क्रिकेट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में एमजीएम नाइटराडर्स ने टॉस जीतकर बैटिंग की और 10 ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन बनाए। सुमित पांडे ने 30 गेंद में 60 रन बनाए और सात छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमजीएम इंडियन्स ने 8 ओवर में 99 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विकास पटेल रहे, जिन्होंने 12 गेंद में 34 रन बनाए, चार छक्के और दो चौके लगाए, साथ ही बॉलिंग में दो ओवर में 16 रन दिए। आर्यन तिरकी ने 25 और कप्तान दिनेश चौधरी ने 18 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया। दूसरे मैच में एमज...