जमशेदपुर, जनवरी 9 -- एमजीएम अस्पताल न्यूरो और हार्ट के सर्जन डॉक्टर से मरीजों के ऑपरेशन का अनुबंध करेगा, क्योंकि कोल्हान के सभी सदर अस्पतालों से हार्ट और न्यूरो के मरीज एमजीएम अस्पताल रेफर किए जाते हैं। इससे एमजीएम अस्पताल में दोनों बीमारी के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। मालूम हो कि, एमजीएम अस्पताल में अभी हार्ट के फिजिशियन डॉक्टर हैं, लेकिन ऑपरेशन के लिए सर्जन से अनुबंध की तैयारी शुरू है। हालांकि, अस्पताल में न्यूरो के फिजिशियन और सर्जन डॉक्टर हैं लेकिन अस्पताल ने दोनों से सिर्फ ओपीडी में जांच का अनुबंध किया है। इससे एक बार फिर न्यूरो सर्जन से भी हार्ट सर्जन के साथ ऑपरेशन के लिए अनुबंध करना जरूरी हो गया है। बताया जाता है कि राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय से एमजीएम अस्पताल में सभी तरह की सुपर स्पेशलिटी सुविधा जल्द शुरू करने का आदेश है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.