जमशेदपुर, अगस्त 29 -- जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में मरीजों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को करीब 20 से 25 लोगों से भरी लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिसमें मरीज और उनके परिजन 15 से 20 मिनट तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका।अस्पताल में कुल 16 लिफ्ट हैं, जिनमें से 12 पहले से ही खराब हैं। जून में भी यह स्थिति सामने आई थी, जिसके बाद सुधार का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत जस की तस है। सूत्रों के अनुसार, लिफ्ट की चाबी होमगार्ड के पास रहती है और कई बार चाबी गुम होने से भी परेशानी होती है।एमजीएम यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम में एक एक्सरे मशीन बंद, दूसरे में दिनभर लगती है कतार अस्पताल में स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज होना आम बात हो गई है। सरकार की ओर से बेहतर सुविधाओं के दावे क...