जमशेदपुर, मई 22 -- जमशेदपुर । डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को चोरी की एक घटना सामने आई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित महिला को उसका मोबाइल वापस मिल गया। अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज एवं उनके परिजनों का आना-जाना होता है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करते हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मिूयों की सक्रियता से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...