जमशेदपुर, मार्च 8 -- एमजीएम अस्पताल में मरीजों के नामांकन से लेकर डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया अब सी-डैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन हो जाएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया है और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। विभिन्न विभागों को एक-एक कंप्यूटर उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि वे लोग भी अपना ऑनलाइन कार्य शुरू कर सकें। फिलहाल, मरीजों का स्कैन शेयर, रजिस्ट्रेशन, एडमिशन और डिस्चार्ज सभी विभागों में ऑनलाइन हो रहा है। डिस्चार्ज समरी ईएनटी, चर्म रोग (स्किन), मेडिसिन और सर्जरी विभागों में तैयार की जा रही है। ई-प्रिस्क्रिप्शन ईएनटी और स्किन विभाग में बनाया जा रहा है। दवाई देने की एंट्री सहित अन्य सुविधाएं भी फिलहाल इन कुछ विभागों में चल रही हैं। जल्द ही अन्य सभी विभागों में ये सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए कर्मच...