जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास मंगलवार को भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने आदित्यपुर निवासी व्यक्ति का पर्स निकाल लिया। पर्स गायब होने का एहसास होते ही भुक्तभोगी ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा। मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे पॉकेटमार को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया पर्स बरामद हुआ। इसके बाद एमजीएम थाना को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आरोपी की पहचान तौसीफ अली के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। भुक्तभोगी शैलेन्द्र गोप की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है। पर्स में करीब पांच हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का आरसी बुक और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.