जमशेदपुर, फरवरी 6 -- गर्मी शुरू होने से पहले ही एमजीएम अस्पताल में जलसंकट गहरा गया है। पानी की कमी के कारण अस्पताल में दो दिन में 20 से अधिक ऑपरेशन टल गए। इस दौरान कोई भी सर्जरी नहीं हुई। मंगलवार और बुधवार को होने वाले ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। हड्डी रोग विभाग में मंगलवार को करीब आधा दर्जन बड़े और छोटे ऑपरेशन होने थे, लेकिन पानी की कमी के कारण स्थगित करना पड़ा। सर्जरी विभाग में भी करीब चार ऑपरेशन टाल दिए गए। बुधवार को सर्जरी विभाग में गॉलब्लाडर में पथरी के तीन और एक हाइड्रोसिल के कुल चार ऑपरेशन होने थे, लेकिन पानी की कमी के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका। हड्डी रोग विभाग में भी चार से पांच ऑपरेशन होने थे, लेकिन एक भी ऑपरेशन नहीं हो सका। गायनी विभाग में केवल इमरजेंसी सिजेरियन डिलीवरी और पांच माइनर ऑपरेशन ही किए गए। एक भी बड़ा या रूटीन ऑपरेशन नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.