जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दिया। यह लोग स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर यहां हड़ताल शुरू किए हैं। कहा है कि जब तक मांग नहीं पूरी होगी तब तक ये लोग हड़ताल पर ही रहेंगे। हालांकि इस हड़ताल में इमरजेंसी को शामिल नहीं किया गया है। इसलिए इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को देखा जाएगा और उनका इलाज होगा। इस हड़ताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क शामिल नहीं है। जानकारी होगी अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि स्टाइपेंड में वृद्धि के लिए विभाग से फाइल आगे बढ़ा दी गई है और अब कैबिनेट की बैठक में इसे पास करने के बाद ही वृद्धि हो सकेगी। इसलिए उन्होंने कहा था कि हड़ताल नहीं शुरू किया जाना चाहिए। इसके बाद आईएमए जेडीएन ने हड़ताल का अपना विचार समाप्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.