एमजीएम अस्पताल के हॉस्टल में सुरक्षा नियम सख्त
जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। छात्रावास समिति की बैठक में कई नए नियम लागू करने का फैसला लिया गया। अब छात्र-छात्राओं को रात 8 बजे के बाद बिना जरूरी काम के हॉस्टल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। रात 10 बजे मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट और हॉस्टल के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद विशेष परिस्थिति में वार्डेन की अनुमति से ही गेट खोला जाएगा। सुरक्षा के लिए हॉस्टल के अंदर डिलीवरी ब्वॉय के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। खाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही मंगाया जा सकेगा। डिलीवरी कर्मी को केवल सुरक्षा पोस्ट तक आने की अनुमति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.