जमशेदपुर, मार्च 20 -- कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शुक्रवार तड़के चार बजे अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक परसुडीह का रहने वाला था। उसे 16 मार्च को ही अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि मृतक एचआईवी और टीबी की बीमारी से ग्रसित था। इसके पूर्व सदर अस्पताल से उसका इलाज जारी था। वह कई बार एमजीएम में इलाज के लिए भर्ती होता रहता था। देर रात उसने दो बार वार्ड से कूदने का भी प्रयास किया पर उसकी मां ने उसे बचा लिया। सुबह 4 बजे मां की आंख लग गई। जब उसकी आंख खुली तो पाया कि मृतक खिड़की पर चढ़ चुका है। मां ने रोकने का भी प्रयास किया पर तब तक वह वार्ड से कूद चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.