जमशेदपुर, मई 16 -- झारखंड राज राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल के लिपिक अशोक चौधरी के खिलाफ मनमानी करने की शिकायत अधीक्षक डॉ. बलराम झा से की और तत्काल चतुर्थवर्गीय स्थापना कार्य से हटाने की मांग रखी है। कर्मचारी नेता ने लिपिक पर अन्य कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। इधर, लिपिक अशोक चौधरी ने फोन पर बताया कि प्रभात कुमार गुप्ता समेत उनके अन्य साथी काम नहीं करते हैं। दूसरे की जरूरत के कागज पर हस्ताक्षर कर जमा करते हैं, जो विभागीय प्रावधान के खिलाफ है। दूसरे के कागज पर हस्ताक्षर का विरोध करने के कारण ही आरोप लगा रहे हैं। मैंने सभी घटनाओं से अधीक्षक को पहले ही अवगत करा दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...