जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल का अपना अलग बिजली मीटर लगेगा और उसी के अनुसार अस्पताल प्रशासन को बिजली बिल देना होगा। अभी तक कॉलेज में लगे मीटर से ही अस्पताल का भी बिजली बिल जा रहा था। लेकिन कॉलेज प्रशासन के बिजली के बिल अचानक काफी बढ़ जाने के कारण प्राचार्य ने अस्पताल के अधीक्षक को मीटर लगवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल का बिल काफी अधिक आता है जो की कॉलेज से भी काफी अधिक है ऐसे में अस्पताल प्रशासन को अपना मीटर लगवाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...