एमजीएम : नर्सिंग छात्राओं को सालभर बाद भी नहीं मिला नया छात्रावास
जमशेदपुर, मई 14 -- एमजीएम अस्पताल के साकची परिसर में चल रहे जीएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्रावास को खाली करने की मांग एक साल से की जा रही है, लेकिन छात्राओं को अभी तक कोई वैकल्पिक छात्रावास उपलब्ध नहीं कराया गया है। नए अस्पताल भवन के निर्माण के दौरान सुरक्षा कारणों से निर्माण कंपनी ने छात्रावास खाली करने को कहा था। पुराने भवन को तोड़ने के कारण कंपन हो रहा है और सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। कंपनी ने प्रधानाध्यापक को लिखित रूप में सूचित किया कि छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नर्सिंग स्कूल और छात्रावास को तत्काल शिफ्ट कर दिया जाए। तत्कालीन प्राचार्य और अधीक्षक ने अतिरिक्त भवन न होने का हवाला देते हुए कुछ दिनों में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी छात्राओं को न तो नया छात्रावास दिया गया और न ही स्कूल को शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.