रुडकी, मई 1 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार की ग्रामीण संपर्क सुदृढ़ करने की मेरा गांव मेरी सड़क (एमजीएमएस) योजना सवालों के घेरे में आ गई है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने योजना के तहत कार्यों में अनियमितताओं और पारदर्शिता के अभाव के आरोप लगाए है। रुड़की क्षेत्र के तेलीवाला निवासी आकाश सैनी ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना का उद्देश्य दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ना है, लेकिन कई स्थानों पर कार्यों के निष्पादन और टेंडर प्रक्रिया में धांधली बरती गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...