एमजीएम: अब मरीजों के मोबाइल पर आने लगी जांच रिपोर्ट
जमशेदपुर, जून 4 -- देश के बड़े अस्पतालों की तर्ज पर अब एमजीएम अस्पताल के मरीजों की जांच रिपोर्ट भी उनके मोबाइल पर पहुंचने लगी है। इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाने या लंबी कतार में खड़ा रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमजीएम अस्पताल के ओपीडी अथवा वार्ड में भर्ती मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई जांच सेंट्रल पैथोलॉजी में कराई जाती है। पहले जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को निर्धारित समय पर अस्पताल बुलाया जाता था, लेकिन अब उन्हें अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी। जांच पूरी होने के बाद मरीज के मोबाइल पर एक लिंक भेजा जाएगा। लिंक पर क्लिक करने से रिपोर्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी, जिसे आसानी से देखा जा सकेगा।यह सुविधा सी-डैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से शुरू की गई है। इस प्रणाली को लंबे समय से अपलोड और अपडेट किया जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.