एमजीएम: अब दो बार बनानी होगी फेस अटेंडेंस, नहीं तो कटेगा वेतन
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेसिडेंट (एसआर), जूनियर रेसिडेंट (जेआर) और असिस्टेंट प्रोफेसर की उपस्थिति अब फेस अटेंडेंस के जरिए दर्ज होगी। फेस अटेंडेंस रिकॉर्ड के आधार पर ही इनका वेतन भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड के निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने सोमवार को निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षण और रेसिडेंट स्टाफ की समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थिति और वेतन भुगतान की प्रक्रिया में आंशिक संशोधन किया गया है। निर्देश का तत्काल प्रभाव से सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया है। इसके तहत रोजाना दो बार फेस अटेंडेंस बनाना अनिवार्य होगा। पहली उपस्थिति ड्यूटी शुरू करते समय और दूसरी ड्यूटी समाप्त होने के समय दर्ज करनी होगी。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.