इटावा औरैया, जुलाई 13 -- इटावा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मार्शल आर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कराटे, ताइक्वांडो, लाठी, दंडपट्टी, नंचुक सहित विभिन्न मार्शल आर्ट्स खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कोच शिवम कटियार एवं हेड कोच अरविंद कटियार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। हरिहर ने काता में स्वर्ण, कुमिते में कांस्य, अक्ष ने काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण, देव वर्मा ने काता में स्वर्ण, कुमिते में कांस्य, सान्वी ने काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण, हिमाद्री ने काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण, अंशिका ने काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत जबकि आराध्या ने काता में स्वर्ण, कुमिते में स्व...