साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पथरा ओवर ब्रिज के आगे एमजीआर रेलवे ट्रेक के किनारे पुलिस ने एक व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया है। शव की पहचान बीचपुरा भेलाटुकर गांव के बबलू बसिल बेसरा (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पत्नी मरिया गोलस्टी टुडू व पुत्र प्रेम ऐगस्टीन बेसरा ने बताया कि उसके पिता संत पॉल मिशन स्कूल पथरा में मैनेजमेंट का काम करते थे। वह घर से शनिवार को निकले थे । गुड फ्राईडे की तैयारी का जिम्मा उनके उपर था। मृतक के पुत्र प्रेम बेसरा ने अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उधर, एमजीआर रेलवे ट्रेक के बगल में बबलू वसील बेसरा का शव पड़ा मिला है। उसका मोबाइल उसके सर के बगल में क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था । सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.