एमकॉम में फरहीन खालिद और बीबीए में लवी अव्वल
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- जेएस कॉलेज के एमकॉम और बीबीए के छात्रों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों कक्षाओं में तीनों पायदान पर छात्राओं ने बाजी मारी है। कॉमर्स विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति सक्सेना ने बताया कि एम.कॉम के चतुर्थ सेमेस्टर में छात्रा फरहीन खालिद ने 8.07 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही फौजिया खालिद 7.91 सीजीपीए ने द्वितीय एवं साक्षी 7.63 सीजीपीए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ मयंक सक्सेना ने बताया कि बीबीए षष्ठम सेमेस्टर के परिणामों में लवी ने 71.07% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बुलबुल 68.62% ने द्वितीय एवं तमन्ना राणा 68.25% ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- CA Foundation Result 2026: महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.