एमकॉम पीजीएटी परिणाम घोषित, आराध्या ने किया टॉप
प्रयागराज, जून 30 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने मंगलवार को स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) के अंतर्गत एमकॉम पाठ्यक्रम का परिणाम घोषित कर दिया। प्रवेश निदेशक प्रो. कपिंदर के अनुसार, अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट और पीजीएटी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट देखने की सलाह दी है। एमकॉम प्रवेश परीक्षा में आराध्या ने 196 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपाली दुबे 194 अंकों के साथ दूसरे और आदित्य शंकर पांडेय 186 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विश्वविद्यालय द्वारा काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- BBA और BCA के पात्रता नियम बदले, 12वीं में थर्ड डिविजन वाले भी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.