एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- हरिद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर का ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हरिद्वार की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर में रिया ने 8.00 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीतू चौधरी और स्वाति ने 7.82 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि प्रियांश्री ने 7.64 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की सफलता पर संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.