पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हिंदी ओलिंपियाड फाउंडेशन-दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 की परीक्षा बड़ी सहभागिता और बेहतर प्रदर्शन के लिए मेदिनीनगर के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 22 फरवरी को दिल्ली के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित था। लद्दाख के उप राज्यपाल कविंदर गुप्त और नीति आयोग के सदस्य डॉ विजय कुमार सारस्वत ने प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी को सम्मानित किया। मेदिनीनगर के एमके डीएवी में 10 अक्तूबर 2025 को राज्य कोड 20 परीक्षा केंद्र संख्या 95 के साथ तीसरी कक्षा से दसवीं कक्षा के छात्रों के बीच संपन्न हुई थी। विद्यालय के कुल 225 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में इस विद्यालय के कुल 26 छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.