एमके कॉलेज में शिक्षक संघ का किया गया पुनर्गठन
दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। महारानी कल्याणी कॉलेज में शिक्षक संघ का पुनर्गठन हुआ है। कॉलेज शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षक संघ के पुनर्गठन को लेकर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष सह खेल पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र को अध्यक्ष तथा रसायन विज्ञान की शिक्षिका डॉ. नाज परवीन आलम को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता कुमारी उपाध्यक्ष, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक प्रभात सचिव तथा भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्कर कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष के पद पर पूर्ववत बने रहेंगे। इस मौके पर दो नवनियुक्त शिक्षक राजनीति विज्ञान के डॉ. अभय कुमार एवं पर्यावरण विज्ञान विषय में डॉ. प्रतिची सिंह का अभिनंदन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.