अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़ । एपीएस क्रिकेट ग्राउंड महुआखेड़ा पर अंडर-12 का टी-20 मुकाबला एमके एटू जेड व एमके एलिगेरियान एकेडमी बीच खेला गया। एमके एटू जेड ने 16.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 80 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके एलिगेरियान क्रिकेट अकादमी ने 18.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अयान हसन, बेस्ट बॉलर अयान हसन, बेस्ट बैट्समैन ध्रुव प्रताप सिंह, बेस्ट फील्डर नैतिक रहे। इस अवसर पर धनंजय देवर्षि, गणेश कुमार, महेश कुमार, मनीष आर्य, उदय सिंह राजपूत, मनोज कुमार, मधुर, गजेंद्र पाल सिंह, आशीष जादौन कोच मो. मंसूर अहमद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.