अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। एपीएस क्रिकेट ग्राउंड महुआ खेड़ा पर एक वनडे मैच मंगलवार को फोनिक्स 11 व एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। फोनिक्स 11 ने पहले बैटिंग क 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 214 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें रुपेश 49 रन, दिवाकर 30 रन, विष्णु ठाकुर 26 रन, आयुष 25 रन, मोहम्मद साद 25 रन, कौशल 19 रन, दक्ष जैन ने 11 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके एलिगेरियन ने 24.4 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच अब्दुल बारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...