एमकेएम स्टेडियम में जूनियर तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना, पूर्व सीमए अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया उत्साह
बोकारो, अगस्त 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में झारखंड राज्य तीरंदाजी एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे तीरंदाजों ने रिकर्व व कंपाउंड वर्ग में सटीक निशाना साधते हुए बेहतर रैंक हासिल की।
प्रतियोगिता का उत्सव प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का नाम दुनिया भर में रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास व अनुशासन के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.