दुमका, अप्रैल 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड में जनवितरण प्रणाली को पारदर्शी तथा और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ प्रखंड में नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आषुतोष कुमार लगातार प्रखंड में संचालित जनवितरण दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पहाड़पुर एवं सिलठा ए पंचायत में स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। सिलठा ए पंचायत में जियाधर मंडल तथा बबई हेम्ब्रम की दुकान का निरीक्षण के दौरान बबई हेम्ब्रम बगैर सूचना के गायब पाए गए। वहीं सूचना पट्ट संधारित नहीं पाया गया। सूचना पट्ट पर भंडार स्थिति सही ढंग से अंकित नहीं पाया गया। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बबई हेम्ब्रम से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वहीं जियाधर मंडल की दुकान में खाद्यान्न सही ढंग से नहीं रखें जाने के कारण स्टाक नहीं मि...