धनबाद, फरवरी 8 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। तिसरा थाना क्षेत्र की एमओसीपी कॉलोनी के 19 नंबर ब्लाक में शनिवार को पानी का पाइप लगाने के दौरान बालकोनी का छज्जा टूटकर गिर पड़ा। इससे सागर बाउरी नामक युवक घायल हो गया। आनन फानन में उसे तिसरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। सागर के जबड़े में गंभीर चोटे आई हैं। घटना के संबंध में सागर बाउरी की मां सुष्मिता देवी ने कहा कि पूरा ब्लाक मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। कई बार प्रबंधन को पत्र दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.