लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। आयुर्वेद विभाग की लापरवाही के चलते पांच चिकित्साधिकारियों को लेकर पेंच फंस गया है। वर्ष 2009 में चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य (एमओसीएच) के पद पर लोक सेवा आयोग से चयनित इन पांच चिकित्साधिकारियों को एमओसीएच की जगह आयुर्वेद विभाग में तैनाती दे दी गई। अब इन पांच लोगों के चलते पूरी वरिष्ठता सूची ही अधर में आ गई है।मामला तब खुला जब इनमें से दो चिकित्साधिकारियों को एसीपी दिए जाने का मामला फंस गया। दरअसल, एमओसीएच की सेवाएं स्वास्थ्य विभाग के अधीन हैं। इन्हें सीएमओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाता है। अब पेंच यह फंस गया कि एमओसीएच में चयनित होने वाले पांच चिकित्साधिकारियों डा. रंजना गौतम, डा. रचना, डा. वंदना वर्मा, डा. अर्चना साहू और डा. सूर्यबलि का नाम एमओसीएच और आयुर्वेद चिकित्स...