एमओयू से कृषि नवाचार व शोध को मिलेगा बढ़ावा
वाराणसी, जुलाई 22 -- कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चोलापुर कल्याण फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जयश्री नर्सरी वाराणसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के माध्यम से कृषि आधारित नवाचार, प्राकृतिक खेती, गुणवत्तायुक्त उत्पादन, एकीकृत कृषि प्रणाली तथा शहरी बागवानी के क्षेत्र में दोनों संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग एवं कृषि क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना भी है। कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, शोध और रोजगार के बेहतर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.