एमओयू के लिए सहमति पर जताया हर्ष
दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा। ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के साथ शहर के कबड़ाघाट स्थित मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के एमओयू पर बिहार सरकार की सहमति पर जिले के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। संस्थान के पूर्व पांडुलिपि विभागाध्यक्ष डॉ.मित्रनाथ झा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मिथिला की समृद्ध ज्ञान परंपरा से पश्चिम के देश भी अवगत होंगे। साथ ही इससे पांडुलिपियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। शोधकर्ताओं के लिए भी नए आयाम खुलेंगे। डॉ. झा ने राज्यसभा सांसद संजय झा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल मिथिला, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का महत्व बढ़ेगा।मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने राज्यसभा सांसद को संस्कृत जगत की ओर से साधुवाद देते हुए विश्वास जताया है कि बहुत शीघ्र म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.