एमओयू के तहत जर्नल का विमोचन
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में नॉवेल एकेडमी पोखरा, नेपाल द्वारा प्रकाशित जर्नल ऑफ मैनेजमेंट एंड हेल्थ साइंस के मार्च 2026 अंक का विमोचन प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने किया। वाणिज्य संकाय और नेपाल एकेडमी के बीच एमओयू के तहत यह जर्नल प्रत्येक तीन माह पर प्रकाशित किया जाता है। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. अनुराग अग्रवाल, संपादक प्रो. कमलेश गौतम और उपसंपादक डॉ. रूपक श्रीवास्तव हैं। कार्यक्रम में प्रो. आदित्य कुमार सिंह और डॉ. मनोज अग्रवाल सहित कई शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.