मोतिहारी, अप्रैल 21 -- कोटवा, निज संवाददाता। लापरवाही और गड़बड़ी को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे कोटवा पीएचसी की मंगलवार को जांच में फिर से कलई खुल गई। हमेशा की तरह एमओआईसी ड्यूटी से गायब मिले। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर निर्धारित शुल्क से दोगुना वसूली का मामला सामने आया। हाजिरी बनाकर छह अन्य अस्पताल कर्मी भी ड्यूटी से नदारद मिले। सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद नहीं था। मंगलवार को सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने कोटवा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में कई प्रकार की गंभीर खामियां उजागर हुई। एमओआईसी ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए गए। जबकि रोस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी। यह भी पढ़ें- गैरहाजिर पाये गये पांच डॉक्टर के वेतन से कटौती पदाधिकारी द्वारा गैरहाजिर रहने का कारण पूछने पर उन्होंने अपनी शिफ्ट न होने की बात बताई जो जांच ...