सासाराम, अगस्त 8 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के चर्चित कथाकार नर्मदेश्वर की साहित्यिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। उनकी चर्चित कहानी कंघी को यूनिवर्सिटीज ऑफ बिहार के एमए हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। अब यह कहानी बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एमए हिंदी के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएगी। वहीं उनकी कहानी बीज को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पढ़े और बढ़े श्रृंखला के तहत तैयार की गई अन्न का साहित्य पठन सामग्री में शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...