एमए राजनीति विज्ञान में छात्रों को पुराने विषय कोड ही
मेरठ, जून 12 -- एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा से ठीक हफ्तेभर पहले विषय कोड बदलने के मामले में चौधरी चरण सिंह विवि ने राहत दी है। विवि ने छात्रों को उनके द्वारा सालभर पढ़े गए विषय कोड में ही फॉर्म भरने की छूट देते हुए परीक्षा फॉर्म खोल दिए। विवि ने संबंधित विषय कोड की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। बुधवार को छात्र-छात्राओं ने एकाएक विषय कोड बदलने के विरोध में कैंपस में प्रदर्शन किया था। छात्रों के मुताबिक उन्होंने पूरे साल पढ़ाई अन्य विषय कोड में की और परीक्षा फॉर्म किसी अन्य विषय कोड में खुल रहे हैं। ऐसे में मात्र सात दिन में वह नए विषय कोड पढ़कर पेपर नहीं दे सकते। विवि के अनुसार एमए राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 में बदलाव हुआ था, लेकिन कुछ कॉलेजों ने परिवर्तित पाठ्यक्रम के बजाय पुराने पाठ्यक्रम से ही पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.