शाहजहांपुर, मार्च 25 -- सिंधौली। मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने गर्वापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर किचन गार्डन और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापक की सराहना की। प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने किचन गार्डन की सराहना करते हुए शिक्षक संघ में ब्लॉक महामंत्री बनने पर विजयपाल को बधाई दी। उन्होंने प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षिका शेफ्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...