शाहजहांपुर, मई 10 -- सिंधौली। बिलंदपुर गद्दीपुर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एम ए पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोपहर 3:30 बजे शुरू हुए मुकाबले में ईश्वरी प्रसाद टीचर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम ए पब्लिक स्कूल की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में महज आठ रन पर पांच विकेट गंवा दिए, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद आकाश मिश्रा और उनके साथी बल्लेबाज ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। यह भी पढ़ें- क्रिकेट लीग में गाजीपुर ने मेदनीपुर को 34 रन से हराया दोनों खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया और टीम...