बरेली, जून 29 -- बरेली कॉलेज के एमए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल विषय के सभी विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जून को भूगोल विभाग में होगी। विभाग प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी को प्रयोगात्मक फाइल के साथ उपस्थित होना होगा। परीक्षा के दौरान बैग, मोबाइल आदि को प्रतिबंधित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...